फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Suhani wins the general knowledge test.

Amethi News: सामान्य ज्ञान में सुहानी ने मारी बाजी

Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Suhani wins the general knowledge test.
जीजीआईसी सोनारीकला में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्त्रोत : ​शिक्षा व
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के तहत सोमवार को जीजीआईसी सोनारीकला में शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा की बेहतर तैयारी, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर चर्चा की गई। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुहानी शुक्ला ने प्रथम, अनुप्रिया तिवारी ने द्वितीय और अल्फिया बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सलोनी प्रथम, दीपा द्वितीय और साजिया बानो तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में रिया ने पहला, रत्ना ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा नौ वर्ग में रिया, दीपा और अंजली क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र नियमित अध्ययन, समय का सही उपयोग और आत्मविश्वास है। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दबाव से मुक्त रहकर एकाग्रता के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed