{"_id":"6ac2b1454db3b9521408bb21","slug":"students-studies-checked-door-to-door-amethi-news-c-96-1-ame1008-177306-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर-घर जांची विद्यार्थियों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर-घर जांची विद्यार्थियों की पढ़ाई
Mon, 05 Oct 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के हरखपुर गांव में बच्चों की क्षमता जांचती प्रशिक्षु। स्रोत : स्थानीय
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शैक्षणिक स्थिति की वास्तविकता जानने के लिए डायट प्रशिक्षु रविवार को घर-घर पहुंचे। 10 ग्राम पंचायतों में हुए असर सर्वे के दौरान बच्चों की पठन क्षमता, बुनियादी गणितीय दक्षता और विद्यालय में उपस्थिति की जानकारी ली गई। बच्चों से सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को दर्ज किया गया।
अभिभावकों को नियमित पढ़ाई और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सर्वे से मिले आंकड़ों के आधार पर उन क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा, जहां बच्चों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग की जरूरत है।
गौरीगंज के हरखपुर, गढ़ामाफी व बाबूपुर, जगदीशपुर के सेंदुरवा, जायसिंहपुर के राजापुर व महमूदपुर साल्हापुर, जामों के मुंघी व मवई, मुसाफिरखाना के पूरे पैरवानी व कोंदरी और संग्रामपुर के करनाईपुर व बड़गांव में सर्वे किया गया।
विज्ञापन
सर्वे में स्वाति द्विवेदी, आस्था पांडेय, आनंद कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार, शिप्रा यादव, शिवानी, निदा फातिमा, साक्षी मिश्रा, अंशिका वर्मा, अनिशा वर्मा, अंकिता तिवारी, वर्तिका पांडेय, विशाल गुप्ता, शालिनी पांडेय, शिल्पी तिवारी, विजमा आदि शामिल रहे। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि असर सर्वे से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति सामने आएगी।