फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   student ill during exam

परीक्षा के दौरान बिगड़ी परीक्षार्थी की तबियत, रेफर

Wed, 26 Feb 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
student ill during exam
गौरीगंज-अमेठी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन मंगलवार को हाईस्कूल में गणित व इंटरमीडिएट के व्यावसायिक तथा कंप्यूटर का पेपर हुआ। इस दौरान हाईस्कूल के 1,224 तो इंटरमीडिएट के 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान मंगलवार को अमेठी के श्री भगवानदीन जनता इंटर कॉलेज उमापुर कटरा परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी की तबीयत अचानक खराब हो गई। परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक ने एंबुलेंस की मद्द से तत्काल सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खराब देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को जंग बहादुर इंटर कॉलेज के कक्षा दस का छात्र विकास की परीक्षा के दौरान श्री भगवानदीन जनता इंटर कॉलेज उमापुर कटरा केंद्र पर अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी की तबीयत खराब होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य जितेंद्र मिश्र ने मामले की सूचना उच्चाधिकारी के साथ परिवारीजनों को देते हुए विकास को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अमेठी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
छठवें दिन हाईस्कूल के गणित विषय में 17,120 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1,224 तो इंटर के व्यावसायिक कोर्स में पंजीकृत 475 में 10 तथा कंप्यूटर शिक्षा में 487 में 15 परीक्षार्थियों समेत 1,249 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा काट लिया। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपादित हो रही है।
27 विद्यार्थियों ने छोड़ी स्नातक परीक्षा
गौरीगंज (अमेठी)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में मंगलवार को बीए भाग एक व दो में प्राचीन इतिहास के साथ मध्य कालीन इतिहास और बीए भाग तीन में शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा हुई।

इसमें बीए भाग एक में इतिहास में पंजीकृत 297 परीक्षार्थियों में से 12, बीए भाग दो में 11 तथा बीए भाग तीन में चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो रही है। परीक्षा में अब तक कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed