फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir ! I am still alive.. still the name of someone else has been inherited.

Amethi News: साहब ! अभी मैं जिंदा हूं.. फिर भी हो गई दूसरे के नाम वरासत

Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sir ! I am still alive.. still the name of someone else has been inherited.
पीड़ित
अमेठी। तहसील क्षेत्र के गांव जंगल रामनगर में खातेदार जिंदा है बावजूद इसके उसकी करीब पांच बिस्वा जमीन दूसरे के नाम पर दर्ज हो गई। दो दिन पूर्व जब पीड़ित बुजुर्ग ने खतौनी नकल निकाली तो उसके मामले की जानकारी हुई। शनिवार को तहसील में लगे समाधान दिवस में मामले की शिकायत की। तहसील प्रशासन जानकारी होने के बाद कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव जंगल रामनगर राम कृपाल पुत्र भगौती चार भाई हैं। एक चक करीब 20 बिस्वा की है। जो चारों भाइयों के नाम दर्ज है। आवश्यकता पड़ने पर दो दिन पूर्व राम कृपाल ने खतौनी निकलवाई तो उनका नाम गायब था। उनके स्थान पर किसी दूसरे का नाम दर्ज हो गया था, जबकि तीनों भाइयों का नाम सही दर्ज था। इसके बाद पीड़ित परेशान हो उठा।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील परिसर में लगे समाधान दिवस में पीड़ित राम कृपाल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि साहब हम जिन्दा हैं फिर भी मुझे मृतक दिखाकर दूसरे के नाम वरासत कर दी गई है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिंदा व्यक्ति के स्थान पर दूसरे के नाम वरासत का मामला प्रकाश में आने के बाद तुरंत अफसर व कर्मी हरकत में आ गए। इस मामले की छानबीन शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही नाम के दो व्यक्ति होने से हुई भूल
एक ही नाम के गांव में दो लोग है। गांव में दूसरे नाम के राम कृपाल की वरासत होनी थी। लेखपाल की रिपोर्ट सही मिली है। खतौनी अंकन में लिपिकीय त्रुटि के कारण एक गाटे में राम कृपाल पुत्र भगौती के स्थान पर दूसरे मृतक राम कृपाल के वारिसान का नाम दर्ज हो गया था। जिसे तत्काल निरस्त कर उसके ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रीति तिवारी-एसडीएम अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed