फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Siddhidatri worshiped with Mahagauri on the eighth day

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके

Sat, 24 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Siddhidatri worshiped with Mahagauri on the eighth day
अमेठी। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के महागौरी व सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की। स्थापना व अष्टमी व्रत रहने वालों ने मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया तो नवरात्र व्रत रखने वाले रविवार को हवन-पूजन के साथ कलश विर्सजन करेगें। शनिवार को घर व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की आरती के बाद प्रसाद व कन्या भोज का आयोजन कर अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

शक्ति व साधन की प्रतीक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु नवरात्र में मां की विशेष आरधाना करते हैं। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी व नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन किया।
विज्ञापन

देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने मां काली पर गंगाजन छिड़का तो वे महागौरी के रूप में प्रकट हुईं। महागौरी की पूजा से श्रद्धालुओं को धन-संपदा तो मार्कंडेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, पराक्रम्य, ईशित्व और वशित्व आठ सिद्धियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें सिद्धिदात्री का पूजन कर श्रद्धालु प्राप्त करते हैं। शनिवार को अष्टमी के साथ नवमी होने के चलते क्षेत्र के प्रमुख शक्ति पीठों के साथ ही दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

राघीपुर के दुर्गन भवानी धाम, अमेठी के देवी पाटन, संग्रामपुर के मां कालिकन धाम सहित सभी प्रमुख मंदिर भक्ति का माहौल उफान पर रहा। परिसर में भंडारे के साथ ही कन्या भोज का आयोजन कर लोगों ने अखंड सौभाग्य प्राप्त करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed