फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shivam tops in discus throw, Gunjan tops in running

Amethi News: डिस्कस थ्रो में शिवम, दौड़ में गुंजन अव्वल

Wed, 13 Aug 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shivam tops in discus throw, Gunjan tops in running
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल कंजास में मंगलवार को स्कूल–क्रीड़ा गतिविधि योजना के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मैदान में छात्र–छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। डिस्कस थ्रो में शिवम और दौड़ में गुंजन को पहला स्थान मिला। दौड़ प्रतियोगिता में शायरा ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



गोला फेंक में प्रिंश ने बाजी मारी, जबकि शिवम दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में रेशमा को दूसरा और उमा को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और खेल भावना स्पष्ट झलक रही थी। मैदान में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन



विजेताओं के चेहरों पर उपलब्धि की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशीला देवी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं। शिक्षिका पूजा मौर्य, हेमंत सिंह और राजीव ने भी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed