{"_id":"6840967cb700cca0580408f7","slug":"seven-injured-in-road-accidents-one-serious-amethi-news-c-96-1-ame1002-141887-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसों में सात घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसों में सात घायल, एक गंभीर
Thu, 05 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बताई गई है।
सिरियारी गांव निवासी बृजेश मौर्य (18) बुधवार को अपने साथियों करन सरोज (18) और रितेश सरोज (17) के साथ बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे अखिलेश सोनकर (28) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। अखिलेश के साथ उनकी भाभी गीता सोनकर (32) और भतीजी वंदना (12) भी थीं। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।
राजीव गांधी डिग्री कॉलेज मोड़ के पास महोना पश्चिम गांव निवासी संतोष कुमार (23) की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। संतोष घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक सवार मौके से भाग निकले।
स्थानीय लोगों ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केवल अखिलेश ने हेलमेट नहीं पहना था जिससे उन्हें गंभीर चोट आई जबकि अन्य को मामूली चोट आई है।