फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   seven found corona positive in a day in amethi

अमेठी में एक दिन में मिले सात कोरोना पॉजिटिव

Tue, 23 Mar 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
seven found corona positive in a day in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में एक बार फिर कोविड संक्रमण बढ़ने लगा है। सोमवार को हुई जांच में सात लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें छह प्रवासी हैं जो सोमवार को मुंबई व जम्मू से दो ट्रेनों से लौटे।
विज्ञापन

संक्रमितों में से चार को शहर स्थित एल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीन को होम आइसोलेशन में रखा गया। पहले पॉजिटिव मिले एक मरीज का उपचार रायबरेली के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों व शहरों में दोबारा शुरू हुआ कोरोना का संक्रमण जिले तक पहुंच गया है। जिले में करीब आठ दिन पूर्व मिले एक मरीज के बाद जनता कर्फ्यू की वार्षिकी के दिन सोमवार को सात नए मरीज सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर 1,329 लोगों की एंटीजन विधि से कोरोना जांच की। इस दौरान दोपहर बाद पौने दो बजे जम्मू से चलकर अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची अर्चना एक्सप्रेस से उतरने वाले लोगों की जांच हुई तो एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
सोमवार को देर शाम करीब आठ बजे मुंबई से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची उद्योग नगरी एक्सप्रेस से उतरने वालों की जांच हुई तो पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अन्य स्थानों पर हुई जांच में गौरीगंज के सराय भागमानी का एक स्थानीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया।
एक दिन में सात मरीज मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर सीएमओ ने प्रवासी छह मरीजों में से तीन व एक स्थानीय संक्रमित को जिला अस्पताल के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया है।
अन्य तीन मरीजों को उनके घर पर ही एकांतवास में रखकर उनका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच मई 2020 से सोमवार देर रात तक जिले में 3,738 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 36 की मौत हो चुकी है तो 3,694 ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या आठ है।

106 वर्ष के बुजुर्ग को लगा कोरोना का टीका
भेटुआ। स्थानीय ब्लॉक के भीमी गांव निवासी बृजपाल सिंह के अनुसार उनकी उम्र 106 वर्ष है। मंगलवार सुबह बृजपाल अपने परिवारीजनों के साथ कार से पीएचसी भेटुआ पहुंचे और वाहन में बैठे-बैठे कोरोना टीके की पहली डोज लगवाई। बृजपाल के परिवार वालों ने कहा कि वे कई दिन से टीका लगवाने की जिद कर रहे थे जिसके बाद मंगलवार को उन्हें पीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed