{"_id":"5f10781f8ebc3e639e0b4e2c","slug":"seven-corona-positive-including-migrant-siblings-amethi-news-lko531039220","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भाई-बहन समेत सात मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भाई-बहन समेत सात मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना संदिग्धों के लिए गए नमूनों की बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में पिछले दिनों चेन्नई से आई किशोरी व उसके भाई के साथ ही पांच स्थानीय लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सभी को लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनके गांवों को कंटेनमेट जोन घोषित कर बचाव कार्य शुरू कराया है।
जिले में पांच मई से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला जारी है। विगत 12, 13, 14 व 15 मई को जिले के विभिन्न स्थानों से एकत्र 255 सैंपल की रिपोर्ट बुधवार रात जिला प्रशासन को मिली। इसमें 248 की रिपोर्ट निगेटिव तो सात की पॉजिटिव रही।
पॉजिटिव मिले लोगों में जामो ब्लॉक के देवनगर में चेन्नई से आई 16 वर्षीय किशोरी व उसका 11 वर्षीय भाई शामिल हैं। इसके अलावा जगदीशपुर ब्लॉक के औद्योगिक क्षेत्र, कस्बा निहालगढ़, मोहद्दीपुर व निसूरा में एक-एक स्थानीय लोगों के साथ जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर का संचालक भी कोरोना पॉजिटिव लोगों में शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को शहर के असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमित मिले मरीजों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में संयुक्त टीम गठित कर राहत व बचाव कार्य करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि मरीजों के गांवों को सील करते हुए उनके संपर्क में आए लोगों की सूचना एकत्र करने तथा गांव-गली को सैनिटाइज करने का आदेश दिया गया है।
पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिले बुजुर्ग समेत चार लोग बुधवार को डिस्चार्ज कर घर भेजे गए। डीएम ने बताया कि डिस्चार्ज हुए मरीजों में दो अयोध्या के लेवल-2 व दो जिला मुख्यालय के लेवल-1 अस्पताल में भर्ती थे।
कोरोना के लक्षण नहीं दिखने पर सभी को डिस्चार्ज किया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में बुधवार देर रात तक कुल 325 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसमें 311 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं तो एक की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 13 है।