फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Search for land for critical care block intensifies

Amethi News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए भूमि की तलाश तेज

Wed, 29 Nov 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Search for land for critical care block intensifies
अमेठी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए जमीन की तलाश तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह ने स्वयं पहल कर एक स्थल का भ्रमण किया है। उम्मीद है कि जल्द ही भूमि चिन्हित होने के बाद क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना होगी।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मरीजों को क्रिटिकल मामलों में लखनऊ या अन्य बड़े शहरों की ओर रूख न करना पड़े, इसके लिए 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक अमेठी में बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाना है। जिससे मरीजों को समय से गंभीर बीमारियों का इलाज मिल सके।
विज्ञापन

इसके लिए 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाना है। यहां पर कैंसर, ह्दय, ब्रेन हेमरेज, न्यूरो की समस्या वाले गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जल्द ही भूमि मिलने की संभावना है। भूमि मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजकर धनांवटन की मांग की जाएगी। धन मिलने के बाद क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण होगा जिसके बाद जिले के लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों की परिक्रमा से निजात मिलेगी।


हेल्थ वेलनेस सेंटर का होगा कायाकल्प
- स्वास्थ्य विभाग ने 13 ब्लॉक के 203 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में से प्रति ब्लॉक के एक सेंटर को कायाकल्प करने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां पर मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। टीकाकरण, प्रसव, परिवार नियोजन सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। एसीएमओ स्तर के अधिकारी इसकी मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed