फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   School will be rejuvenated with 25 lakh

25 लाख से होगा परिषदीय स्कूल का कायाकल्प

Sun, 06 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
School will be rejuvenated with 25 lakh
अमेठी। शहर स्थित परिषदीय विद्यालय देवीपाटन प्रथम का जल्द ही कायाकल्प होगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए भाजपा नेता ने स्कूल को गोद लेते हुए 25 लाख रुपये से कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया है। स्कूल का कायाकल्प हो सके इसके लिए शनिवार को स्कूल का जर्जर भवन ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के देवीपाटन मंदिर के सामने स्थित परिषदीय विद्यालय देवीपाटन प्रथम भवन विगत कई वर्ष से जर्जर पड़ा था। यहां पंजीकृत बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। विद्यालय की प्रधानाध्यापक अमिता मिश्रा ने बच्चों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए भाजपा नेता राजेश अग्रहरि से बात की तो उन्होंने विद्यालय को गोद लेकर उसका कायाकल्प करने की बात कही।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया कि स्कूल परिसर में पांच क्लास रूम, ऑफिस, स्टोर रूम, रसोई घर, बच्चों के भोजन करने के लिए शेड, पेयजल व प्रसाधन का निर्माण कराने के साथ बेहतर शिक्षण सुविधा से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि धनाभाव में कोई भी मेधावी शिक्षा से वंचित न रह जाए। ध्वस्तीकरण के मौके पर भाजपा नेता राजेश अग्रहरि के अलावा हरिकेश श्रीवास्तव, राजेश अग्रहरि (डबलू), आलोक कुमार शुक्ला समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed