{"_id":"675f22ca6e187e337c045c74","slug":"sahalag-is-over-not-getting-confirmed-ticket-for-delhi-and-mumbai-amethi-news-c-96-1-ame1002-131306-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सहालग खत्म, नहीं मिल रहा दिल्ली व मुंबई का कन्फर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सहालग खत्म, नहीं मिल रहा दिल्ली व मुंबई का कन्फर्म टिकट
Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग का सीजन समाप्त हो गया है। लोग अब ड्यूटी पर वापसी करने की जुगत में लगे हैं। लेकिन ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों में दिल्ली व मुंबई तक का कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। रातभर तत्काल कोटे से कन्फर्म टिकट की चाह में प्लेटफार्म पर बिताने के बाद सुबह लोगों को निराश होना पड़ रहा है।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों में दो माह पूर्व ही सीट की बुकिंग कर चुके यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। घर, परिवार या रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुंबई, दिल्ली, गुजरात, हैदराबाद आदि स्थानों की वापसी की तैयारी करने वालों को कन्फर्म टिकट न मिलने से परेशानी हो रही है। काशी विश्वनाथ, पद्मावत, पंजाब मेल, उद्योग नगरी, भोपाल-प्रतापगढ़, वाराणसी-सूरत-मुबंई स्पेशल समेत अन्य ट्रेनों में 30 दिसंबर तक लंबी वेटिंग है।
तत्काल कोटे का टिकट लेने के लिए रातभर लोग स्टेशन पर लाइन लगा रहे हैं, लेकिन इसके बाद कुछ ही सेकंड में टिकट बुकिंग फुल हो जा रही है। रविवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर एसी कोच में तत्काल टिकट के लिए 10 लोगों ने नंबर लगाया था, जिसमें अधिकांश मुंबई, गुजरात आदि क्षेत्रों के लिए जाने वाले थे। लेकिन सिर्फ तीन लोगों के ही टिकट बन सके और बाकी यात्री मायूस रहे। इसी तरह का हाल स्लीपर कोच में बुकिंग का भी रहा। स्लीपर में तत्काल टिकट के लिए 20 लोगों ने नंबर लगाया था। इसमें आठ लोगों के ही टिकट बन पाए। स्लीपर कोच में ज्यादा मारामारी रही। अधिकांश यात्रियों को तत्काल का भी टिकट नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
12 घंटे होती है टिकटों की बुकिंग
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि सुबह आठ से शाम आठ बजे तक टिकट बुकिंग की सुविधा लोगों को दी जा रही है। तत्काल कोटे का टिकट नियमित बुक हो रहा है, लेकिन भीड़ अधिक होने और सीमित समय में तत्काल कोटे के आरक्षित टिकट बुक हो जा रहे हैं। फिर भी कोशिश रहती है कि तत्काल कोटे से अधिक से अधिक यात्रियों को टिकट बुक हो सकें।