फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   NTEP personnel staged a protest.

Amethi News: एनटीईपी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
NTEP personnel staged a protest.
सीएचसी जगदीशपुर में बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते एनटीईपी कर्मी। स्रोत: स्थानीय नागरि
जगदीशपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के कर्मियों ने मंगलवार को सीएचसी जगदीशपुर में काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कई मांगें लंबे समय से पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन



वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुनील सिंह ने बताया कि टीबी कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि एनटीईपी कर्मी कई वर्षों से क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में काम कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें काम और सेवा के अनुसार वेतन व सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। एसोसिएशन ने करीब 10 साल से रुके वेतन में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन



सात, 10, 15 और 20 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को अतिरिक्त लाभ देने की भी मांग की गई है। महंगाई और काम को देखते हुए वेतन बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। कर्मियों ने काम के लिए लैपटॉप देने और फील्ड में आने-जाने के खर्च का भुगतान करने की मांग की। उनका कहना है कि मरीजों की तलाश, जांच, इलाज के बाद निगरानी, लोगों की जांच, आंकड़े दर्ज करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए लगातार गांवों में जाना पड़ता है। जरूरी साधन नहीं मिलने से अपने वाहन से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और फील्ड में बढ़े काम को देखते हुए यात्रा भत्ते में भी बढ़ोतरी की मांग की है। संगठन ने सभी मांगों पर जल्द फैसला लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed