{"_id":"6ac54d339774b010b40b0dbd","slug":"sarika-delivered-the-best-speech-amethi-news-c-96-1-ame1008-177473-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सारिका ने दिया सबसे अच्छा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सारिका ने दिया सबसे अच्छा भाषण
Wed, 07 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में मंगलवार को जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अर्चना ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में तृषा प्रथम, सुहानी द्वितीय और पारुल तृतीय रहीं। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। भाषण प्रतियोगिता में सारिका उपाध्याय ने प्रथम, तहसीन ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है। इनमें सेवा, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्यों को जीवन में अपनाने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीसी प्रशिक्षण गोविंद शुक्ला, डॉ. रमेश सिंह, प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, प्रमोद तिवारी, अमन चौरसिय आदि मौजूद रहे।