{"_id":"6ac54b024896464b460cacb8","slug":"woman-injured-in-the-accident-succumbed-to-her-injuries-amethi-news-c-96-1-ame1017-177475-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
Wed, 07 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
जामों। उमराडीह गांव निवासी शिवकुमारी (46) की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह रविवार को पैदल बलभद्रपुर बाजार सामान लेने जा रही थीं। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
महिला की मौत से परिवार में मातम पसर गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। पुत्र जितेंद्र कुमार के मुताबिक स्थानीय लोगों ने घायल उनकी मां शिवकुमारी को सीएचसी जामों पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से रायबरेली एम्स रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की गति अधिक थी।
क्षेत्रािधकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। शिवकुमारी की मौत के बाद पुत्र जितेंद्र कुमार और राजबहादुर का रो-रोकर बुरा हाल है।