फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rohit, Rinku and Sunny won the race

Amethi News: दौड़ में रोहित, रिंकू व सनी ने मारी बाजी

Sat, 22 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rohit, Rinku and Sunny won the race
मुसाफिरखाना ​स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में रस्साकसी करती प्रतिभागी। -क
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह ने खेल ध्वज को उतारकर किया। प्रतियोगिता में आयोजित दौड़, रिले दौड़, रस्साकसी, स्लो साइक्लिंग रेस और म्यूजिकल चेयर खेल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन





बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रोहित चौहान प्रथम, ललित द्वितीय व हेमंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रोहित चौहान प्रथम, रिंकू द्वितीय व उत्तम यादव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में रिंकू प्रथम, सनी कुमार द्वितीय व उत्तम यादव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 1500 मीटर दौड़ में सनी कुमार प्रथम, प्रतीक सिंह द्वितीय और उत्तम यादव तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस में आमिर खान की टीम प्रथम, रोहित की टीम द्वितीय व ललित और हेमंत की टीम तृतीय स्थान पर रही। स्लो साइक्लिंग रेस में प्रतीक सिंह ने प्रथम तो अर्पित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शुचिता यादव प्रथम, संध्या साहू द्वितीय और साक्षी कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम, संध्या साहू द्वितीय व पठान हिना बानू तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में पठान हिना बानू प्रथम, अंजलि द्वितीय व शुचिता यादव तृतीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में मोनी अग्रहरि प्रथम, जीविका पांडेय द्वितीय व शिखा शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि स्लो साइक्लिंग रेस में श्रद्धा पांडेय प्रथम, शिवानी द्वितीय व प्राची मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ. नवेंदु तिवारी, डॉ. नीतू मौर्या, डॉ. आरएस यादव, डॉ. गगन कुमार, मो. आरिफ, कीर्ति पाल सिंह, डॉ. कुश मिश्रा, डॉ. नीलम मौर्या, डॉ. अनीता मिश्रा और गौरव त्रिपाठी ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. वर्षा रानी ने किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. एसके निगम ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed