{"_id":"6a08c279ff7bc3090e091b6a","slug":"robbery-narrative-becomes-entangled-no-report-filed-amethi-news-c-96-1-ame1024-166002-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लूट की कहानी उलझी, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लूट की कहानी उलझी, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
Sun, 17 May 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। संग्रामपुर गांव में विवाहिता को बंधक बनाकर लूट के मामले में दूसरे दिन शनिवार तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जांच आगे बढ़ने के साथ मामला उलझता जा रहा है। पुलिस को मोबाइल फोन से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग और परिजनों के अलग-अलग बयानों ने संदेह बढ़ा दिया है।
संग्रामपुर गांव निवासी राजकुमार पाल की बेटी शिवानी ने शुक्रवार को घर में घुसकर बंधक बनाने और लूटपाट का आरोप लगाया था। शनिवार को क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र और प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की गई लेकिन किसी संदिग्ध वाहन के आने-जाने की पुष्टि नहीं हुई।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल फोन में मिली एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में लूट मामले में फंसाने जैसी बात सामने आई है। साथ ही युवती और परिजनों के बयान भी अलग-अलग मिले हैं। इसी वजह से पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। (संवाद)