फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roadways bus crushed two teenagers, dies

रोडवेज बस ने दो किशोरों को रौंदा, एक की मौत

Wed, 18 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushed two teenagers, dies
अमेठी। लखनऊ से सुलतानपुर की ओर जा रही अवध डिपो की बस ने बुधवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर मोड़ के समीप साइकिल सवार दो किशोरों को रौंद दिया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया उसकी वहां पर मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद भाग रही बस को मुसाफिरखाना में पकड़ लिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव हारीमऊ निवासी मोहम्मद वसीम का 12 वर्षीय पुत्र समशीर अपनी बुआ के लड़के 16 वर्षीय सुहेल के साथ बुधवार दोपहर बाद साइकिल से बाल कटाने जगदीशपुर बाजार जा रहा था। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इटरौर मोड़ पर दोनों हाइवे क्रॉस कर रहे थे कि इसी बीच तेज रफ्तार से लखनऊ की ओर से आ रही अवध डिपो की बस दोनों को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने समशीर को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल सुहेल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया उसने वहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बस का पीछा कराकर उसे मुसाफिरखाना में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समशीर और सुहेल के मौत की सूचना मिलते ही उनके घर पर मातम छा गया। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गौरतलब होगा कि अभी दो दिन पूर्व वसीम के घर शादी थी। कई रिश्तेदार अभी मौजूद थे। सुहेल शादी में शामिल होने मामा के घर आया था। एसएचओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर वैसे तो तकरीबन ऐसे स्थलों पर या तो अंडर पास बने हैं या फिर फ्लाई ओवर लेकिन इटरौर मोड़ पर सीधे हाइवे क्रास करना होता है। ऐसे में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed