{"_id":"647b82a8728a36f9ed013538","slug":"roadways-bus-collided-with-truck-amethi-news-c-13-1-270871-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस
Sat, 03 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
जगदीशपुर (अमेठी)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चारबाग डिपो की बस शनिवार अल सुबह वाराणसी से लखनऊ जा रही थी। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नम्बर दो पर सामने खड़ी ट्रक से टकरा कर बस क्षतिग्रस्त हो गई।
रोडवेज बस में सवार 15 यात्रियों को मामूली चोट खरोंच आने से किसी को अस्पताल नही ले जाना पड़ा। दुर्घटना के बाद सभी को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा गया। बस चालक विनोद कुमार यादव निवासी लालमनीपुर थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर ने कमरौली थाने में ट्रक के सामने सांड आने से बस के टकराने की सूचना दर्ज कराई है।