फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   road construction stopped due to cold waves

शीतलहर ने रोका सड़क का मरम्मत कार्य

Sat, 30 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
road construction stopped due to cold waves
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। उतेलवा-अढनपुर बाईपास का गत सप्ताह शुरू हुआ निर्माण कार्य ठंड के चलते बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले तक राष्ट्रीय राजमार्ग 56 से जुड़ा रहा उतेलवा-अढनपुर मार्ग काफी जर्जर हो गया है। लखनऊ-वाराणसी हाईवे का निर्माण कस्बा के बाहर से होने के बाद उतेलवा-अढनपुर मार्ग की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिलने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के कस्बे में आने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए 8.75 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि मिलने के बाद गत सप्ताह पीडब्ल्यूडी ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया। अढनपुर की ओर से करीब पांच किलोमीटर तक कार्य करने के बाद निर्माण बंद कर दिया गया। एक्सईएन राकेश कुमार चौधरी का कहना कि सर्दी के चलते गिट्टियों के गुणवत्ता को बनाए रख पाना मुश्किल हो रहा था। सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर असर न पड़े इसलिए काम बंद करा दिया गया है। मौसम में सुधार के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed