फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Resolve to strengthen the unity of society

Amethi News: समाज की एकता को मजबूत करने का संकल्प

Mon, 23 Mar 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Resolve to strengthen the unity of society
अमेठी सिटी। ब्राह्मण कल्याण संस्थान की ओर से गौरीगंज स्थित निजी मैरिज लाॅन में रविवार को ब्राह्मण सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने पर कई लोगों को ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। साथ ही समाज की एकता को सुदृढ़ करने और आगामी परशुराम जयंती मनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में संगठन संयोजक अनिल शुक्ल, समाजसेवी भूपेंद्र शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और सेवा से समाज का नाम रोशन करने वाले कई ब्राह्मणों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। भूपेंद्र शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से ज्ञान, संस्कार और नेतृत्व का प्रतीक रहा है। कहा कि परशुराम जयंती जैसे आयोजनों के माध्यम से हमें नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन



इस दौरान मेजर आशीष चतुर्वेदी, प्रवाचिका साध्वी, कृषि वैज्ञानिक इंद्र कुमार पाठक, राजेंद्र अमरेश, सुनील शुक्ल, रवि तिवारी, सज्जन पाठक, त्रिभुवन दत्त उपाध्याय, आजाद तिवारी, वैजनाथ तिवारी, विंध्याशरण तिवारी, शिवकरन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed