फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   40 bighas of farmland were swallowed by the river due to erosion.

Amethi News: कटान से 40 बीघा खेत नदी में समाए

Sat, 12 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
40 bighas of farmland were swallowed by the river due to erosion.
जगदीशपुर में आमघाट पुल के पास जलस्तर बढ़ने से हुई कटान। -संवाद
जगदीशपुर। गोमती की तेज धार ने थौरी और भूलीनगर के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आमघाट पुल के पश्चिम नदी के यू-आकार के मोड़ पर तेज बहाव खेतों के किनारों को लगातार काट रहा है। किसानों के अनुसार, अब तक 40 से 50 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन




जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हुआ है, जिससे बची जमीन पर भी खतरा मंडरा रहा है। खेती पर निर्भर परिवारों को खेत के साथ रोजी-रोटी छिनने की चिंता सता रही है। गोमती जिले के उत्तरी हिस्से से गुजरती है, जहां मुसाफिरखाना तहसील के कई गांव बाढ़ और कटान से प्रभावित होते हैं। सितंबर की शुरुआत में लगातार बारिश के बाद गोमती का जलस्तर बढ़ा था।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से कटान का दंश झेल रहे हैं। इस बार जलस्तर बढ़ने से कटान की रफ्तार बढ़ी है, जिससे बची खेती पर भी खतरा है। घिर्राऊ, राम लखन, बाबू राम, साहब प्रसाद, राम तीरथ, राम नारायण धोबी, सूरज लाल वर्मा, दल बहादुर, महादेव और राम पदारथ की कुल 40 बीघा जमीन नदी में समाई है। ग्रामीणों का दावा है कि इनके अलावा दर्जनों अन्य किसानों की जमीन भी कटान की भेंट चढ़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्षों से बांध की मांग, जांच के निर्देश
ग्रामीण गोमती के इस हिस्से में वर्षों से बांध और कटानरोधी सुरक्षा कार्य कराने की मांग कर रहे हैं। स्थायी सुरक्षा कार्य न होने से यह समस्या हर साल बनी रहती है। किसानों ने कटान प्रभावित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराने और प्रभावी कटानरोधी कार्य शुरू करने की मांग की है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने नदी के बढ़े जलस्तर और कटान की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यकतानुसार बचाव कार्य के निर्देश देने की बात कही है।



फैक्ट फाइल
खतरे का निशान: 84.730 मीटर
जलस्तर: 81.670 मीटर
खतरे के निशान से अंतर 3.60 मीटर कम
24 घंटे में : 3:4 मिमी बारिश
इन मानसून में 361.5 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed