फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Reservation changed in every ward

प्रत्येक वार्डों के आरक्षण में होगा बदलाव

Thu, 03 Nov 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Reservation changed in every ward
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशी सावधान हो जाएं। अगर वे 2017 चुनाव में निर्धारित आरक्षण सीट के अनुसार चुनावी मैदान में हैं तो उन्हें आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार करना चाहिए। सूत्रों के अनुसार इस बार निकायों के सभी वार्डों का आरक्षण बदलना लगभग तय है। किसी भी वार्ड में पूर्व चुनाव का आरक्षण लागू नहीं होगा। गुरुवार को अधिकारी व कर्मचारी नगर पालिका व नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण तय करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

दिसंबर माह में निकाय चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव की अधिसूचना लागू होने से पहले जिला प्रशासन मतदाता सूची को दुरुस्त कर रहा है तो वहीं नगर पालिका व नगर पंचायत में वार्डों का आरक्षण तय किया जा रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित स्थानीय निकाय प्रभारी एवं एडीएम अजीत कुमार सिंह के कार्यालय में गौरीगंज, जायस नगर पालिका तथा अमेठी व मुसाफिरखाना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी/ कर्मचारी आरक्षण सूची तैयार करने में लगे रहे।
विज्ञापन

आरक्षण सूची को नियमों के अनुसार जारी करने के लिए निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशों को खंगाला जा रहा था। जिससे वार्डों की आरक्षण सूची जारी की जा सके। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बार जिले के चारों निकायों के 72 वार्डों में 2017 चुनाव में निर्धारित आरक्षित सीट को शत प्रतिशत बदला जा रहा है। इसी के चलते आरक्षण सूची तैयार करने में देरी हो रही है। चारों निकायों के 72 वार्डों का आरक्षण तय कर रिपोर्ट शुक्रवार को शासन भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना के अध्यक्ष पद का आरक्षण शासन स्तर से जारी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष पद के आरक्षण में भी बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed