{"_id":"66ca45fc96277276e70742d7","slug":"research-on-old-varieties-of-coarse-grains-amethi-news-c-96-1-ame1002-124341-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मोटे अनाज की पुरानी प्रजातियों पर करें शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मोटे अनाज की पुरानी प्रजातियों पर करें शोध
Sun, 25 Aug 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने शनिवार कृषि विज्ञान केंद्र, कठौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान मोटे अनाज की पुरानी प्रजातियों पर शोध कर उसे संरक्षित करने पर जोर दिया। महानिदेशक ने कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आरके आनंद एवं वैज्ञानिक डॉ. अर्चना देवी के साथ प्रक्षेत्र पर लगे उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद से वित्त पोषित हाईब्रिड धान के शोध ट्रायल का जायजा लिया। हाईब्रिड धान की अच्छाइयों एवं कमियों को विस्तार से परखा। केंद्र अध्यक्ष ने बताया कि इन दिनों हाइब्रिड धान की 18 प्रजातियों पर शोध चल रहा है।
महानिदेशक ने केंद्र के मुर्गी पालन, बकरी पालन, क्राॅप कैफेटेरिया, पाॅली हाउस, नेट हाउस, हाईटेक नर्सरी आदि का निरीक्षण करने के बाद वैज्ञानिकों के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि जिले के किसानों की ओर से की जा रही धान, गेहूं एवं मोटे अनाज की बोआई की पुरानी प्रजातियों का संरक्षण करें। इस मौके पर केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. रेनू सिंह, रिपु दमन सिंह, शुभम शुक्ला व अन्य कर्मी मौजूद रहे।