फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Report crop damage within 72 hours and get insurance benefits

Amethi News: खराब फसल की 72 घंटे में दें सूचना, मिलेगा बीमा लाभ

Mon, 28 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Report crop damage within 72 hours and get insurance benefits
अमेठी। खेत में खड़ी फसल बारिश या दूसरी प्राकृतिक आपदा से खराब हुई है तो किसान बीमा लाभ के लिए तुरंत क्षति की सूचना दर्ज कराएं। बीमित फसल के नुकसान की जानकारी 72 घंटे के भीतर देना जरूरी है। समय से सूचना मिलने पर पात्र किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दावा कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब डेढ़ लाख किसान खेती-किसानी से जुड़े हैं। खरीफ सीजन में करीब 1.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई हुई है। बड़ी संख्या में किसान धान समेत खरीफ की अन्य फसलों पर निर्भर हैं। ऐसे में बारिश के कारण खेतों में जलभराव और फसल क्षति होने पर समय से सूचना दर्ज कराना जरूरी है।
विज्ञापन


जलभराव और बिजली से लगी आग से फसल खराब होने पर बीमा दावा किया जा सकता है। कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, तेज बारिश या बेमौसम बारिश से नुकसान होने पर भी योजना का लाभ मिलेगा। ऐसी क्षति की सूचना 14 दिनों के भीतर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से बीमित फसल को नुकसान होने पर किसान निर्धारित समय में सूचना दर्ज कराएं। समय से मिली सूचना के आधार पर नियमानुसार क्षति का आकलन कराया जाएगा। पात्र किसानों को योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा।




मोबाइल से भी दर्ज करा सकते हैं क्षति
किसान कृषि रक्षक हेल्पलाइन 14447 या पीएम फसल बीमा योजना के व्हाट्सएप चैटबॉट 7065514447 पर सूचना दे सकते हैं। संबंधित बीमा कंपनी, बैंक शाखा और कृषि विभाग के माध्यम से भी क्षति दर्ज कराई जा सकती है। सूचना देते समय किसान का नाम, मोबाइल नंबर, बीमित फसल, प्रभावित क्षेत्र या सर्वे नंबर और पीएमएफबीवाई आवेदन संख्या उपलब्ध करानी होगी। इससे क्षति का विवरण दर्ज करने में सुविधा होगी।


तहसीलवार आपदा कंट्रोल रूम
अमेठी : 7800324478

गौरीगंज : 9454416184

तिलोई : 9454416632
मुसाफिरखाना : 9454416182
24 घंटे जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम
05368-298052, 05368-244355
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed