फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Renovation of shops will not have to be done again and again

बार-बार नहीं कराना होगा दुकानों का नवीनीकरण

Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Renovation of shops will not have to be done again and again
भादर (अमेठी)। अब दुकानों, प्रतिष्ठानों और वाणिज्य संस्थान के लाइसेंस का बार-बार नवीनीकरण व्यापारियों को नहीं कराना होगा। एक बार लाइसेंस बनने के बाद वह आजीवन मान्य होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान (नवम संशोधन) नियमावली 2022 को मंजूरी मिल गई है। शासन ने यह सुविधा लाइसेंस शुल्क में 15 गुना की बढ़ोत्तरी के साथ दी है। शासन के इस निर्णय से क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पहले दुकानों या वाणिज्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस का हर पांचवें साल नवीनीकरण कराना पड़ता था। नवीनीकरण का शुल्क भी हर पांचवें साल जमा करना पड़ता था। नवीनीकरण के लिए व्यापारियों को काफी भाग दौड़ करनी पड़ती थी। अब ऐसा नहीं होगा। एक बार कराया गया पंजीकरण आजीवन मान्य होगा।
विज्ञापन

लेकिन निर्धारित लाइसेंस शुल्क में सरकार ने 15 गुना की बढ़ोत्तरी कर दी है जो लाइसेंस बनवाते समय एक बार में ही जमा करनी होगी। इस एक मुश्त शुल्क से जहां सरकार की आय बढ़ेगी तो वहीं व्यापारियों को भी आसानी होगी। उन्हें नवीनीकरण के लिए हर पांचवें साल विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले दुकानदार को नहीं लेना होगा लाइसेंस
सरकार ने यह भी फैसला लिया है की यदि किसी दुकान या प्रतिष्ठान में काम करने वाला एक ही व्यक्ति है। चाहे वह दुकान का मालिक ही क्यों न हो उसे लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है। जब संख्या एक से अधिक होगी तो लाइसेंस लेना होगा और उसके लिए एकमुश्त शुल्क भी जमा करना होगा।
व्यापारियों में खुशी
सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के व्यापारियों में भी खुशी व्याप्त है। रामगंज उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय जायसवाल साईं ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लाइसेंस बनवाते समय एकमुश्त शुल्क जमा करने से हर पांचवें साल भाग दौड़ करने से निजात मिलेगी।

रामगंज के जनरल स्टोर व्यवसायी आशीष साहू सरकार के अकेले व्यवसायी को लाइसेंस न बनवाने के फैसले पर खुशी जताई। कहा कि यह छोटे दुकानदारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। दुर्गापुर के व्यवसायी पवन यादव ने सरकार के फैसले से खुशी का इजहार करते हुए कहा कि एक बार शुल्क जमा कर देने से फुर्सत मिल जाया करेगी। नवीनीकरण करवाए जाने की चिंता नहीं रहेगी। लोग अपने व्यवसाय में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed