फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Recovery will be made from heads and secretaries who rig wages.

Amethi News: मजदूरी में धांधली करने वाले प्रधान व सचिवों से होगी वसूली

Mon, 25 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Recovery will be made from heads and secretaries who rig wages.
अमेठी। मजदूरों की मजदूरी के भुगतान में नियमों की अनदेखी करना 138 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव को भारी पड़ रहा है। नियम के तहत मजदूरी का भुगतान श्रमिक के खाते में होना चाहिए। लेकिन, यहां पर उसके खाते में न देकर दूसरे के खाते में धनराशि भेजकर उसका वितरण कराया गया। जांच में मजदूरों ने काम होने और पैसा मिलने की बात भी स्वीकार की। नियमों की अनदेखी करने पर 138 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव से 1.68 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता किए जाने की शिकायत पूरे इक्काताज पुर निवासी सुरजीत यादव ने किया था। जांच के लिए डीएम के आदेश पर कमेटी गठित की गई थी। जांच में 138 ग्राम पंचायतों में नियमों की अनदेखी का मामला आया। डीपीआरओ श्रीकांत यादव बताते हैं कि जून 2020 से यह व्यवस्था की गई थी कि श्रमिकों का भुगतान उनके बैंक खाते में पीएफएमएस के जरिए किया जाएगा। लेकिन, इन गांवों में श्रमिकों के खाते में पैसा न भेजकर दूसरे के खाते में मजदूरी भेजी गई। बाद में उसे निकालकर वितरण किया गया। नियमों की अनदेखी के मामले को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया था। जिसका संतोष जनक जवाब न मिलने पर अब 1.68 करोड़ की वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों में हुई अनदेखी
बहादुरपुर ब्लॉक के तेंदुआ, मुसाफिरखाना के गुन्नौर, बरना मुबारकपुर, टिकरा बैजनाथ, उमामिश्र पुर, रंजीतपुर, पिंडारा ठाकुर, जाखा शिवपुर, मानामदनपुर, धरौली, दादरा, चितईपुर, चंदीपुर, भनौली, औरंगाबाद, भददौर, सादीपुर, तिलोई के रमई, कमई, भेलाईकला, सेमरौता, ढोढनपुर, हसवा,असनी, भादर के गुडूर, सरैया, नेवढिया, नरबहनपुर, दहियावां, छीड़ा, खरगीपुर, दसईपुर ग्राम पंचायत शमिल है।
वहीं, भेटुआ के नरसिंहभानपुर, राजापुर कल्याण, सनहा टिकरी, गैरिकपुर, उसका, शिवगढ़ जलालपुर, पश्चिम दुआरा, कुडवा, सरुवावा, पिंडोरिया, मई, मनीरामपुर, मडेरिका, कमासिन, कडेरगांव, बसहूं, घाटमपुर, बैसड़ा, शाहगढ़ के सेवई हेमगढ़, दुलापुरकला, सोरांव, बाजारशुकुल के हुसैनपुर, बाहरपुर, विशम्भरपटटी ,सित्थन, संग्रामपुर के ठेंगहा, पुन्नपुर, कनू, धोंए, गंगापुर, संग्रामपुर, कसारा,नेवादा कनू शामिल है।

जामो के परसरामपुर, लालुपुर ढबिया, दिक्खनवारा, लखना बसंतपुर, राजामऊ, जनापुर, गोरियाबाद, हरकरनपुर, वर्रा, ऐंधी, सरमें, भोंए, रामबक्सगढ़ अचलपुर, बाबूपुर, डीघागोपालपुर, बलभद्रपुर, मवई, उमराडीह, भीखीपुर, शाहपुर, अजबगढ़, बाजगढ़ी, गौतमपुर, हरदो, गौरा, सूखीबाजगढ़, घोसियान, लोरिकपुर, कटारी, चिटहुला, पूरबगौरा, मयास, कल्याणपुर व सम्भई व अमेठी के महराजपुर, कुशीताली, डेहरा, चर्तुभुजपुर, डेढपसार, हथकिला, कटराफूलकुंवर, महसो, उमापुर गानापटटी, राजापुर कोहरा, नरैनी, रामगढ़, दांदूपुर, कोरारी गिरधरशाह, रायपुर फूलवारी, लोनियापुर, जंगलरामनगर, लोहरता, कोहरा, वियसिया, बेनीपुर, रामदयपुर, कटरामहरानी, सरायखेमा, मोचवा, ककवा, घाघूघार, गंगौली, गडेरी, ताला, बाहापुर, दरखा, बरियापुर, सरवन, भुसहरी, खेरौना, हिम्मतगढ़ व रेभा ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed