फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ras is not getting the advice to follow the ideals of Dr. Ambedkar: Kishori Lal

डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह नहीं आ रही रास : किशोरी लाल

Wed, 25 Dec 2024 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ras is not getting the advice to follow the ideals of Dr. Ambedkar: Kishori Lal
अमेठी सिटी। संसदीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन सांसद ने जनसुनवाई व कई कार्यक्रमों का शुभारंभ करने के बाद मीडियाकर्मियों से वार्ता की। उन्होंने विकास कार्यों संग प्राथमिकताएं गिनाई। इस दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह भाजपा को रास नहीं आ रही है।
विज्ञापन



सासंद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। सदन में कांग्रेस समेत सभी दलों ने सरकार को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की प्रतिबद्धता याद दिलाई। समता, समानता और न्याय के डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह भाजपा को कतई रास नहीं आई।
विज्ञापन



गृहमंत्री के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। बाबा साहब का अपमान किया गया है, लेकिन दुख की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति तेज कर दी। षडयंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी। जब तक गृहमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, हम विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि एक करोड़ पांच लाख से अधिक की धनराशि से 65 मरीजों का इलाज करवाया गया है, तो 47 अग्नि पीड़ितों की मदद की गई। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 106 करोड़ 48 लाख रुपये से 99 किमी सड़कों का लोकार्पण किया गया है तो लगभग 39 सड़कों के नवनिर्माण स्वीकृत कराने का प्रयास किया जा रहा है। बंद ट्रेनों का संचालन व ठहराव के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, प्रवक्ता अनिल सिंह, मुन्ना त्रिसुंडी, शुभम सिंह मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed