फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rape after taking hostage, attempt to convert religion

Amethi News: बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का प्रयास

Sun, 25 Aug 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rape after taking hostage, attempt to convert religion
भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को कुछ लोग गुमराह कर सुल्तानपुर ले गए। बंधक रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव डाला गया। हालांकि किसी तरह वह चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। देरशाम वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है , जबकि दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन


रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि गांव के आजाद, मुंशी रजा, मंशूर सहित पांच लोग सात मई को उसे गुमराह कर सुल्तानपुर ले गए। वहां एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि आजाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शपथ पत्र पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

विरोध करने पर पिटाई भी की गई। 15 जुलाई को आजाद उसे लेकर घर लौट आया। किसी तरह वह चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। इसके बाद पूरी घटना परिजनों को बताई। मामले की सूचना 22 अगस्त को पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आजाद सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed