फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   rahul gandhi along with priyanka vadra visit amethi on 18 dec

18 को प्रियंका संग अमेठी आएंगे राहुल गांधी

Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi along with priyanka vadra visit amethi on 18 dec
18 को प्रियंका संग अमेठी आएंगे राहुल गांधी
विज्ञापन

- जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे लगभग छह किमी. तक पदयात्रा
फोटो संख्या-33
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व अमेठी से तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी 18 दिसंबर को अमेठी आ रहे हैं। इस दौरे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ होंगी। एक दिवसीय दौरे पर आ रहे दोनों नेता जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में जगदीशपुर से हारीमऊ तक पदयात्रा व हारीमऊ में जनसभा कर लोगों से रूबरू होंगे। पदयात्रा व जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।

अमेठी पहुंचे एआईसीसी सचिव व पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्य नारायण पटेल ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में लोग महंगाई से बेहाल हैं, महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत आगामी 18 दिसंबर को राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा अमेठी में पदयात्रा करेंगे। एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचने वाले राहुल और प्रियंका सुबह 10 बजे से जगदीशपुर से अमेठी तक निकाली जाने वाली पदयात्रा (करीब छह किलोमीटर) में शामिल होंगे। पदयात्रा में उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी व आम लोग शामिल होंगे। हारीमऊ में जिस जगह पदयात्रा समाप्त होगी वहां बड़ी जनसभा होगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक व युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का यह जनजागरण अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed