फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

मांगों के समर्थन में गन फैक्टरी कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
protest
अमेठी। मांगों को लेकर मंगलवार को मुंशीगंज के कोरवा में संचालित गन फैक्टरी के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति आयुध निर्माणी के बैनर तले प्रदर्शन कर रणनीति बनाई। प्रदर्शन के बाद रक्षा उत्पाद सचिव नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ महाप्रबंधक को दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से निगमीकरण किए जाने से नाराज आयुध निर्माणी कोरवा के तीनों संगठन एआईडीईएफ, आईएनडीडब्ल्यूएफ (इंटक) और बीपीएमस के पदाधिकारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति आयुध निर्माणी के बैनर तले मंगलवार को प्रदर्शन पर उतर आए। कर्मचारी आयुध निर्माणी के निगमीकरण पर रोक लगाए जाने तथा नियोक्ता द्वारा गलत व्यवहार किए जाने, एमईएस एवं सैन्य इकाइयों में पदों को समाप्त नहीं करने, डिफेंस में लिखनीकरण आउटसोर्सिंग तथा प्रत्यक्ष विदेशी पूंजी निवेश नहीं किए जाने, एनपीएस को वापस लिए जाने, सभी दैनिक एवं ठेका श्रमिकों को नियमित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने श्रम कानूनों का तरलीकरण नहीं करने एवं सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण एवं विनिवेशीकरण नहीं करने, सरकारी विभागों को बंद न किए जाने तथा सभी सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरे जाने आदि मांगों पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई। इस दौरान कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने रक्षा उत्पाद सचिव नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ महाप्रबंधक उपेंद्र वशिष्ठ को दिया। इस मौके पर जितेंद्र बहादुर, अटल प्रताप सिंह, अजीत सोनी, संतोष सिंह, अजीत सिंह, पुनीत चौधरी, अंकित, अखिलेश, जगदीश, सरवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed