फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Proposal for 'Hum Do Hamare Do Bill' passed in Youth Parliament

Amethi News: युवा संसद में हम दो हमारे दो बिल का प्रस्ताव पारित

Wed, 11 Sep 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Proposal for 'Hum Do Hamare Do Bill' passed in Youth Parliament
नवोदय स्कूल में हुआ युवा संसद कार्यक्रम 
अमेठी सिटी। गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को 26 वीं युवा संसद लगी। बच्चों ने संसद की तर्ज पर स्पीकर, पक्ष व विपक्ष की भूमिका का निर्वहन किया। सत्ता पक्ष की भूमिका में बैठे बच्चों ने योजनाएं गिनाईं तो विपक्ष ने सवाल उठाए। युवा संसद में बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए हम दो हमारे दो बिल पास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन


युवा संसद में आयुषी मिश्रा ने स्पीकर, आशुतोष गुप्ता ने प्रधानमंत्री, दिव्या शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष, आलोकिता सिंह ने सदन महासचिव के साथ 25 बच्चों ने सांसद की भूमिका निभाई। शपथ ग्रहण के बाद बांध परियोजना एवं बाढ़ विस्थापितों की समस्या एवं पुनर्वास नीति, बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए हम दो हमारे दो प्रस्ताव पर बिल पेश कर उसे पारित किया गया। नवोदय विद्यालय की प्रवजन नीति की महत्ता, इसकी संख्या एवं सफलता पर सदस्यों के सवालों का जवाब दिया गया। स्वास्थ्य पर बजट आवंटन एवं लक्षित योजनाओं पर पक्ष व विपक्ष पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध दिया। इस मौके पर प्राचार्य पीके सिंह, उप प्राचार्य नित्यानदेश नारायण, योगेंद्र सिंह, शशिकांत सिंह, विकास श्रीवास्तव के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंंद्र मिश्र व धर्मेद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed