फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   private hospital

निजी अस्पतालों में कोविड-19 नियमों की होगी जांच

Mon, 12 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
private hospital
गौरीगंज (अमेठी)। निजी अस्पतालों की ओर से कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किए जाने की जांच अब स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी। सैंपलिंग व रोकथाम के लिए गठित टीमों को भी और सक्रिय किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उक्त बातें सोमवार सुबह जिला अस्पताल में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डीएम अरुण कुमार ने समीक्षा के दौरान कही। डीएम ने प्रभारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, सर्विलांस प्रभारी, सैंपलिंग प्रभारी, स्टोर प्रभारी, सीएमओ व सीडीओ के साथ बैठक कर कोविड-19 के संबंध में चल रही समस्त कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सभी एसडीएम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। डीएम ने प्रतिदिन जांच के लिए भेजे जाने वाले सैंपल के संबंध में जानकारी लेते हुए सर्विलांस टीम की सक्रियता और बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लक्षण वाले संदिग्धों की सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिस गांव में अभी तक एक भी कोरोना के केस नहीं मिले हैं, वहां पर सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करानेे, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के समय मरीज की बैक ग्राउंड हिस्ट्री, भ्रमण विवरण की जानकारी अनिवार्य रूप से संकलित करने को कहा। पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की जांच कराते हुए टेस्टिंग कार्य में तेजी लाने को कहा। कोविड अस्पताल में मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन व नाश्ता की व्यवस्था कराने के साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने को कहा।

सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की प्रतिदिन कोविड जांच कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed