{"_id":"65d2654d053d623d0a01c4b4","slug":"prayagraj-special-reached-three-hours-late-passengers-upset-amethi-news-c-96-1-ame1002-113829-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन घंटे देरी से पहुंची प्रयागराज स्पेशल, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन घंटे देरी से पहुंची प्रयागराज स्पेशल, यात्री हुए परेशान
Mon, 19 Feb 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के हरिशचंद्र ने प्लान किया था कि रविवार को अवकाश पर परिवार के साथ ट्रेन से सुबह प्रयागराज जाएंगे, और शाम को वापस आ जाएंगे। वह गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। वजह, लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय सुबह 9:17 के बजाय तीन घंटा देरी से चली। वह गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:48 बजे पहुंची। ऐसे में उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा। यह समस्या किसी एक की नहीं बल्कि प्रयागराज जाने वाले हरेक यात्री की समस्या थी।
यात्रियों का कहना था कि यदि ट्रेन समय से आ जाती तो दोपहर में एक से डेढ़ बजे के बीच वह प्रयागराज पहुंच जाते। गंगा स्नान करने के बाद शाम को करीब 4.40 बजे लखनऊ के लिए चलने वाली ट्रेन से शाम को वापस आ सकते थे लेकिन, ट्रेन की लेटलतीफी ने लोगों को मुश्किल को बढ़ा दिया।
वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर पंजाब में 30 मिनट विलंब से गौरीगंज पहुंची। लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटा, आनंद बिहार-मालदा टाउन साप्ताहिक एक घंटा, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटा, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 40 मिनट विलंब से संचालित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने रविवार को प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन के तीन घंटा विलंब से संचालित होने की पुष्टि की है।