{"_id":"6ab02f42eef3cf608e01280b","slug":"power-outage-for-seven-hours-people-left-miserable-in-the-heat-amethi-news-c-96-1-ame1022-176165-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सात घंटे तक बिजली गुल, गर्मी में बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सात घंटे तक बिजली गुल, गर्मी में बेहाल रहे लोग
Mon, 21 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
.सिंहपुर में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार रात जिले के कई इलाकों में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान रहे। बार-बार ट्रिपिंग और लंबी कटौती के कारण पंखे-कूलर बंद रहे, जबकि पानी की मोटर न चलने से सुबह पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। रविवार को भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग से आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
तिलोई वितरण खंड के सेमरौता, जायस और तिलोई उपकेंद्र क्षेत्रों में करीब छह-छह घंटे तथा फुरसतगंज में सात घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जगदीशपुर वितरण खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा और शुकुल बाजार क्षेत्रों में भी करीब सात घंटे बिजली गुल रही। सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी शनिवार रात सात घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही।
गौरीगंज क्षेत्र के बरनाटीकर, टिकरिया, मऊ, जामों, बहोरखा, पनियार, मुसाफिरखाना, करपिया और थौरी में रात और दिन मिलाकर सात घंटे से अधिक कटौती हुई। रविवार को भी कई इलाकों में पांच घंटे से अधिक बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से पानी भरने, घरेलू कार्यों और छोटे कारोबार पर असर पड़ा। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल से लागू इमरजेंसी रोस्टिंग के अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है।