फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power out for hours; people left desperate for water.

Amethi News: घंटों गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Mon, 07 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Power out for hours; people left desperate for water.
.मुसाफिरखाना के पिंडारा में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। जिले में लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार रात इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते कई इलाकों में चार से छह घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि रविवार को पेड़ों की कटाई-छंटाई और ब्रेकडाउन के कारण भी घंटों आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। शुकुलपुर उपकेंद्र की आपूर्ति शनिवार शाम 6:30 बजे से रात 11:40 बजे तक बंद रही। रविवार को भी सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक पेड़ों की कटाई-छंटाई के कारण बिजली गुल रही। अमेठी उपकेंद्र के बेनीपुर और पीठीपुर क्षेत्रों में शनिवार शाम से देर रात तक आपूर्ति बाधित रही और रविवार को भी कटौती जारी रही।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार शाम से आधी रात तक दो चरणों में करीब चार घंटे बिजली गुल रही। रविवार को भी सुबह और दोपहर में आपूर्ति बाधित रही। विभाग ने पिंडारा फीडर में ब्रेकडाउन और अनुरक्षण कार्य को इसकी वजह बताया। मऊ और करपिया पावर हाउस क्षेत्र में शनिवार शाम से देर रात तक बिजली नहीं रही, जबकि रविवार सुबह से दोपहर तक भी आपूर्ति ठप रही। पनियार पावर हाउस से जुड़े कई गांवों में रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिलोई और जगदीशपुर विद्युत वितरण खंड के कई उपकेंद्रों पर रात और दिन मिलाकर आठ से 10 घंटे तक कटौती हुई। बार-बार ट्रिपिंग के कारण इन्वर्टर जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed