फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power cuts deprive people of sleep.

Amethi News: बिजली कटौती से उड़ी लोगों की नींद

Sun, 20 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Power cuts deprive people of sleep.
शाहगढ़ के हरैया गांव में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत-संवाद
अमेठी सिटी। उमस और गर्मी के बीच जिले में रात की बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कई इलाकों में चार से आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग उमस में अधिक परेशान हैं। सुबह बिजली न मिलने से पेयजल और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को दिन में भी कई इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर शुक्रवार रात दो बार में करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को दिनभर ट्रिपिंग के कारण बिजली आती-जाती रही। तिलोई खंड के सेमरौता, जायस, तिलोई, फुरसतगंज और हतवा उपकेंद्रों से शुक्रवार रात कई बार में करीब आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। शनिवार को भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग से आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिसगंज, दखिनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्रों से शुक्रवार रात सात घंटे से अधिक बिजली गुल रही। शनिवार दिन में भी कई बार में पांच घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। गौरीगंज वितरण खंड के टिकरिया, थौरी, बहोरखा, करपिया, बरनाटीकर, मऊ और मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामों उपकेंद्र में रात 7:35 से 10:42 बजे तक बिजली गुल रही। पनियार पावर हाउस से रात 7:30 से 9:40 बजे और फिर 11:30 से 2:30 बजे तक आपूर्ति बंद रही। पीठीपुर उपकेंद्र से भी रात में कई बार बिजली आपूर्ति ठप रही। शुकुलपुर उपकेंद्र के धौरहरा फीडर के 12 पोल टूटने से इसे खौंपुर फीडर से जोड़कर चलाया जा रहा है। लोड अधिक होने से बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।


जेई रामरतन प्रजापति ने बताया कि खौंपुर फीडर से धौरहरा की आपूर्ति जोड़े जाने से ओवरलोड है। खंभे लगाए जा रहे हैं, इसके बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। धौरहरा के वीरेंद्र सिंह, खौंपुर के राजेश पांडेय और रामसिंह ने बताया कि रात और दिन बिजली की आवाजाही से नींद में खलल पड़ रहा है। अम्मरपुर के सुनील कुमार और बलराम वर्मा ने बताया कि समय पर बिजली न मिलने से दिक्कत बढ़ रही है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed