फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Possession Not Received Even After Six Months

Amethi News: छह माह बाद भी नहीं मिला कब्जा

Sun, 17 May 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 17 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Possession Not Received Even After Six Months
मुसाफिरखाना। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसील परिसर फरियादियों की भीड़ से भरा रहा। भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा और सार्वजनिक रास्तों से जुड़े मामले पहुंचे। डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी ने लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन



रामरायपुर गांव की एक महिला बेटे संग तहसील पहुंची। महिला ने बताया कि छह माह पहले मत्स्य पालन का पट्टा मिला था, मगर अब तक तालाब पर कब्जा नहीं मिल सका। कई बार शिकायत के बाद भी सीमांकन नहीं हुआ। डीएम ने एसडीएम को वीडियोग्राफी के बीच सीमांकन कराकर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। बाजारशुकुल क्षेत्र के दक्खिन गांव क्यार निवासी उदयराम ने भूमि पैमाइश में विरोधाभास का मामला उठाया। उनका कहना था कि चकबंदी विभाग रजबाहा की चौड़ाई 16 मीटर बता रहा है, जबकि नहर विभाग 28 मीटर मान रहा है। इस अंतर से उनकी भूमि प्रभावित हो रही है। डीएम ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन



खालिस बाहरपुर गांव के दिव्यांग हसमत अली ने सह खातेदारों के बीच रास्ते के विवाद की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सभी हिस्सेदार आपसी बंटवारे के अनुसार अपनी भूमि पर काबिज हैं, फिर भी कुछ लोग जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पूरे मोहम्मद नेवाज निवासी सुंदरलाल ने सार्वजनिक रास्ते पर टिनशेड रखकर आवागमन बाधित करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी रास्ता खाली नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मठाभुसुंडा गांव के राम अक्षयवर ने भी सार्वजनिक खड़ंजा बंद किए जाने का मामला उठाया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में हो, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील का चक्कर न लगाना पड़े।



12 शिकायतों का हुआ निस्तारण
मुसाफिरखाना तहसील में 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। तिलोई तहसील में 24 शिकायतें आईं, जिनमें दो मामलों का समाधान हुआ। अमेठी तहसील में 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें एक शिकायत का निस्तारण कराया गया। गौरीगंज तहसील में 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार मामलों का समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed