फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police cought topten criminal

मुठभेड़ में पकड़ा गया टॉप टेन अपराधी

Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
police cought topten criminal
गौरीगंज (अमेठी)। पीपरपुर थाने का एक टॉप टेन अपराधी सोमवार रात शिवरतनगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के घेरने पर बदमाश ने फायरिंग भी की। पुलिस ने किसी तरह घेर कर बदमाश को पकड़ा तो उसके पास एक तमंचा के अलावा 45 ग्राम स्मैक भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

पीपरपुर थाने के त्रिसुंडी गांव का रहने वाला राहुल गुप्ता अपने थाना क्षेत्र का टॉप-10 अपराधी है। सोमवार रात शिवरतनगंज पुलिस को इस बदमाश के जमुनीपुर गांव के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर सक्रिय एसएचओ डीके सिंह उप निरीक्षक सत्य प्रकाश व सिपाही अजीत कुमार तथा विपिन तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

इससे बचने के बाद पुलिस ने उसे घेरकर दबोच लिया। तलाशी में बदमाश के पास से एक तमंचा व 45 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। एसएचओ ने बताया कि मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़े बदमाश के ऊपर जिले के पीपरपुर व शिवरतनगंज थाने में तीन-तीन, प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में पांच और सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में एक केस दर्ज है। पकड़े गए बदमाश पर दर्ज सभी केस गंभीर श्रेणी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed