{"_id":"6a0cb72e8e995345310a0b24","slug":"petrol-and-diesel-crisis-persists-amethi-news-c-96-1-ame1012-166210-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेट्रोल-डीजल का संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेट्रोल-डीजल का संकट बरकरार
Wed, 20 May 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 20 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट मंगलवार को भी बना रहा। शहर और आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो गया। जिन पंपों पर तेल उपलब्ध था, वहां भी सीमित मात्रा में ही बिक्री की गई।
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक रास्ते में पेट्रोल खत्म होने के कारण बाइक पैदल ले जाते दिखे। पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। अधिकांश लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कहीं 100 रुपये तो कहीं 200 रुपये तक ही पेट्रोल दिया गया। वहीं डीजल भी 200 और 500 रुपये से अधिक का नहीं मिल रहा था।
किसान रामराज ने बताया कि डीजल की कमी से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। खेतों का काम भी बाधित होने लगा है। अंतू निवासी रामजी को तिवारीपुर के पास बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर पैदल चलना पड़ा। तीन पेट्रोल पंपों पर तेल न मिलने के बाद उन्हें बाईपास पर सिर्फ 100 रुपये का पेट्रोल मिला। ककवा निवासी विजय पाल ने भी दो पेट्रोल पंपों पर तेल तलाशा, मगर नहीं मिला।
विज्ञापन
रामनगर निवासी अशोक कुमार को पत्नी के इलाज के लिए प्रयागराज जाना था। उन्हें भी 300 रुपये के बजाय सिर्फ 100 रुपये का पेट्रोल दिया गया। पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तेल की जमाखोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी लोगों तक तेल पहुंच सके, इसके लिए कुछ पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में बिक्री की जा रही है। यह कदम जमाखोरी रोकने और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।