फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   people suffers by railway crossing block

ट्रैक दोहरीकरण के दौरान बंद रही सहजीपुर रेलवे क्रासिंग

Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
people suffers by railway crossing block
संग्रामपुर/अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित मिसरौली-अंतू रेलवे स्टेशन तक रेल ट्रैक बिछाने के लिए बुधवार को रेलवे ने जिला प्रशासन को सूचित कर ब्लॉक स्वीकृत किया था। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ब्लॉक अवधि में सहजीपुर स्थित क्रॉसिंग सड़क मार्ग से आवागमन के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई थी। इस दौरान रेल लाइन बिछाने के साथ संरक्षा नियमों के बीच ट्रेनों का संचालन किया गया। सड़क मार्ग बाधित करने के बाद परिवर्तित मार्ग से वाहनों को गुजारा गया।
विज्ञापन

उतरेठिया से अमेठी तक रेल ट्रैक दोहरीकरण के बाद इन दिनों अमेठी से प्रतापगढ़ तक रेल ट्रैक का दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। मिसरौली-अंतू रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दोहरीकरण ट्रैक बिछाने के लिए रेलवे ने बुधवार को ब्लॉक जारी किया था। ब्लॉक अवधि में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सड़क मार्ग से आवागमन बाधित करने के लिए रेल विभाग ने जिला प्रशासन को सूचित करते हुए सहयोग मांगा था। जिस पर जिला प्रशासन ने बुधवार को क्रॉसिंग बंद होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले प्रतापगढ़-अमेठी वाया सहजीपुर मार्ग से आवागमन बंद करते हुए कालिनकन मार्ग होते हुए लोहिया नगर बाजार मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के लिए प्रयोग करते हुए वाहनों को गुजारा।
विज्ञापन

दोनों डायवर्जन स्थल पर फोर्स तैनात करते हुए लोगों को मार्ग की जानकारी देते हुए परिवर्तित मार्ग से यात्रा करने का निर्देश दिया गया। सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को ब्लॉक अवधि में सुबह नौ बजे से चार बजे तक सुरक्षा नियमों के बीच दोहरीकरण ट्रैक बिछाया गया। क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हुई तो बड़े वाहन के साथ अन्य वाहनों को करीब दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य के लिए जाने को मजबूर होना पड़ा। प्रतापगढ़-अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन के साथ कार व बाइक सवार आवागमन करते हैं। ऐसे में बुधवार का दिन लोगों के लिए परेशानी भरा रहा। बाइक सवार जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करते रहे तो कई पुलिया के नीचे से भी आवागमन कर अधिक दूरी तय करने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed