{"_id":"687d3672ab9a123904042e39","slug":"people-demonstrated-in-the-police-station-amethi-news-c-96-1-ame1002-145000-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लोगों ने थाने में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लोगों ने थाने में किया प्रदर्शन
Mon, 21 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। गौरा गांव निवासी एक युवक के साथ हुई मारपीट और कुछ व्यापारियों पर पहचान छिपाकर दुकान संचालन करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कई लोग थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। कथावाचक पवन पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि सावन में मंदिरों में बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच कुछ प्रतिष्ठान धार्मिक स्थलों के पास मांसाहारी सामग्री बेच रहे हैं। गौरा गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर गेट के पास संचालित एक दुकान को लेकर विशेष आपत्ति जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ऐसे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सत्यापन कर उचित कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान दूसरा मुद्दा शुक्रवार रात हुई एक मारपीट की घटना रही।
गांव निवासी शिवा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद के अलावा कुछ अज्ञात हमलावर भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने अब तक उनकी पहचान नहीं की। ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यदि आरोपियों की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि सभी संदिग्ध प्रतिष्ठानों की सूची लेकर प्रशासन स्वयं जांच करे ताकि धार्मिक सौहार्द और पारदर्शिता बनी रहे। प्रदर्शनकारी थाना परिसर पहुंचे और नारेबाजी की। उनकी ओर से आरोपों की सूची के साथ उन दुकानों के नाम भी सौंपे गए जिन पर संदेह जताया गया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि दुकान पर पहचान छिपा संचालित करने की बात गलत है। मारपीट की घटना में शेष आरोपियों की पहचान की जा रही है। दुकानों का सत्यापन भी नियमित रूप से किया जाता है। इस मौके पर कृष्णा पांडेय, शनिदेव चित्रवंशी, वेद प्रकाश द्विवेदी, जंग बहादुर यादव व अभि शर्मा आदि मौजूद रहे।