{"_id":"5e4445ad8ebc3ee5d105b0a4","slug":"park-amethi-news-lko5081832138","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.7 करोड़ से मिश्रौली वार्ड में बनेगा सार्वजनिक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.7 करोड़ से मिश्रौली वार्ड में बनेगा सार्वजनिक पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिला मुख्यालय पर शीघ्र ही लोगों को मॉर्निंग वॉक व योग सुविधाओं से लैस सार्वजनिक पार्क की सुविधा मिलेगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर से सटे मिश्रौली वार्ड में पार्क के लिए निशुल्क भूमि चिन्हित कर पार्क के खाते में दर्ज कर दी है।
पार्क की भूमि चिन्हित होने के बाद नगर पालिका गौरीगंज ने नगर विकास आयुक्त को 1.7 करोड़ रुपये का अनुमानित आगणन भेजकर धनावंटन करने का अनुरोध किया है। जिला सृजन व नगर पालिका गठन के बाद लोगों को मार्निंग वॉक, योगा के साथ अन्य हराभरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए शीघ्र ही मुख्यालय के समीप जिले का पहला सार्वजनिक पार्क निर्मित होगा।
शासन का निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मिश्रौली वार्ड में स्थित 1.144 हेक्टेयर सरकारी भूमि को पार्क के लिए चिन्हित करते हुए उसे पार्क के खाते में दर्ज कर दिया है। पार्क की भूमि चिन्हित होने के बाद नगर पालिका ने नगर आयुक्त को अनुमानित आगणन के आधार पर एक करोड़ सात लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए धनांवटन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
शासन से प्रस्ताव मंजूर होने तथा धनावंटन के बाद सार्वजनिक पार्क की बाउंड्रीवॉल, पौधरोपण, खेलकूद की सामग्री के साथ अन्य सुविधा से लैस कर लोगों के प्रयोग के लिए दी जाएगी।
पार्क में यह होगा निर्माण
चिन्हित भूमि पर पार्क में टहलने के लिए पाथ-वे, बैठने के लिए बेंच, प्रसाधन, ओपन जिम, शुद्ध पेयजल, योग के लिए उपयुक्त स्थान व संसाधन और बच्चों के लिए खेलकूद हेतु बाल क्रीड़ा क्षेत्र के साथ ही चौकीदार कक्ष व बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा।
भेजा गया प्रस्ताव : ईओ नगर पालिका
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुजीत कुमार ने सार्वजनिक पार्क के लिए भूमि चिन्हित होने की पुष्टि की। ईओ ने बताया कि पार्क निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ सात लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने तथा धनावंटन के बाद स्वीकृत मानचित्र के अनुसार पार्क का निर्माण होगा।
लोगों को मिलेगी सुविधा : एडीएम
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि नगर विकास आयुक्त कार्यालय से प्रस्ताव को मंजूरी व धनांवटन होने के बाद पार्क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। पार्क निर्माण होने के बाद लोगों को प्राकृतिक वातावरण में मॉर्निंग वॉक के साथ ही ओपन जिम व बच्चों को मनोरंजन की सुविधा मिलेगी। पार्क के प्राकृतिक वातावरण में लोगों को बैठने के साथ प्रसाधन व पेयजल का समुचित प्रबंध होगा।