फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Outrage in the district due to the death of Naib Nazir of Pratapgarh

प्रतापगढ़ के नायब नाजिर की मौत से जिले में आक्रोश

Mon, 04 Apr 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Outrage in the district due to the death of Naib Nazir of Pratapgarh
01 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कर्मचारी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। एसडीएम की पिटाई से प्रतापगढ़ में हुई नायब नाजिर की मौत के बाद जिले में कार्यरत कर्मियों में आक्रोश बढ़ गया है। सोमवार को कर्मचारी कार्यालयों में तालाबंद कर हड़ताल पर उतर आए। कर्मियों ने घटना की निंदा व शोकसभा करने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसडीएम को सेवा से बर्खास्त करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए सात दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील में तैनात वरिष्ठ सहायक/नायब नाजिर सुशील कुमार शर्मा की एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम ने अपने तीन साथियों के जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दो अप्रैल को उपचार के दौरान नाजिर की मौत तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिलने के बाद कर्मियों में आक्रोश बढ़ रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में कार्यरत कर्मचारी भी विरोध पर उतर आए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय में तालाबंद करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में शोकसभा आयोजित की। शोक सभा के बाद कर्मियों ने एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम के कृत्य का विरोध करते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया। संगठन के बैनर तले हड़ताल पर उतरे कर्मियों ने पीड़ित परिवार की मदद करने तथा न्याय दिलाने की शपथ लेते हुए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद कर्मचारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को बर्खास्त करते हुए गिरफ्तार करने, मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा मृतक आश्रित को तत्काल सेवायोजित करने की मांग की है।

कर्मचारियों ने सात दिन में मांगें पूरी नहीं होने की दशा में वृहद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतप्रसाद सिंह लोहिया, जिला मंत्री पुनीत कुमार त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, चंद्रशेखर शुक्ल, विवेक विक्रम सिंह, अशोक सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्त, मनोज कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, पूजा दुबे, रंजना तिवारी व अंकित समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed