फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One teacher suspended for negligence, notices to 39

Amethi News: लापरवाही पर एक शिक्षक निलंबित, 39 को नोटिस

Sun, 29 Mar 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
One teacher suspended for negligence, notices to 39
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों में लापरवाही के मामले में बाजारशुकुल के एक सहायक अध्यापक को तीसरी बार निलंबित किया गया है, जबकि 39 अन्य शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई बीएसए संजय तिवारी के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय पूरे बख्तावर के सहायक अध्यापक संतोष कुमार पाल 30 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। बीईओ के निरीक्षण में उनकी गैरहाजिरी सामने आई, जिसके बाद रिपोर्ट बीएसए कार्यालय भेजी गई। बीएसए ने उन्हें निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र संग्रामपुर से संबद्ध कर दिया। मामले की जांच संग्रामपुर के बीईओ शशांक मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन




साथ ही 20 जनवरी से 20 फरवरी तक चलाए गए निरीक्षण अभियान में विभिन्न विद्यालयों से 39 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। सभी को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम स्ै बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed