फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one died from corona

अमेठी में कोरोना संक्रमित पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

Thu, 27 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
one died from corona
गौरीगंज (अमेठी)। मधुमेह रोग से ग्रसित कोरोना पॉजिटिव भेटुआ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बुधवार रात लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रमुख की मौत की सूचना पर उनके पैत्रिक गांव में मातम छा गया। बृहस्पतिवार सुबह से उनके घर पर सांत्वना देने वालों का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोविड-19 से जिले में यह छठी मौत है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों के साथ मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। भेटुआ ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश तिवारी (47) मुंशीगंज स्थित एचएएल गेट के पास अपने निवास पर पत्नी मंजू त्रिपाठी, पुत्र शिवम व अविवाहित पुत्री पलक के साथ रहते थे। जयप्रकाश मधुमेह रोग से ग्रसित थे।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें 16 अगस्त की देर शाम को लखनऊ ले गए जहां एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया। 17 को उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया जहां पहले उनकी सैंपलिंग कराई गई। रिपोर्ट में प्रमुख पॉजिटिव पाए गए। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिवारीजनों ने उन्हें 18 अगस्त को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बुधवार रात जयप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि लखनऊ में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर अमेठी जिला प्रशासन की ओर से 19 अगस्त को जारी की गई संक्रमितों की सूची में जय प्रकाश का नाम शामिल किया गया था। कोरोना से एक और मौत की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने आननफानन में परिवारीजनों को जयप्रकाश के मौत की सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिवारीजन लखनऊ पहुंचे प्रोटोकाल के तहत लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जय प्रकाश के मौत की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह से ही उनके पैत्रिक गांव में सांत्वना देने वालों का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कोरोना संक्रमण से जिले में होने वाली यह छठवीं मौत है। जयप्रकाश के कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार के सदस्यों की कराई गई जांच में सभी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है।

अब तक इनकी हो चुकी मौत
भेटुआ ब्लॉक के मई गांव निवासी 75 वर्षीय रामअवध की नौ जून को अयोध्या के लेवल-2 अस्पताल में तो जगदीशपुर के रवी उल्ला खान की 21 जुलाई को इलाज के लिए अंबेडकर नगर के लेवल-2 अस्पताल ले जाते समय रास्ते में, 17 अगस्त को अमेठी शहर के वार्ड संख्या-10 गंगागंज निवासी फारूख की एल-2 हास्पिटल अंबेडकर नगर व 19 अगस्त को सिंहपुर ब्लॉक के चिलौली गांव निवासी संजय कुमार व शिवरतनगंज निवासी अंकित की कोरोना संक्रमण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed