फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One detained in case of burning teenager alive

Amethi News: किशोरी को जिंदा जलाने के मामले में एक हिरासत में

Sat, 28 Oct 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
One detained in case of burning teenager alive
बाजार शुकुल (अमेठी)। किशोरी को जिंदा जलाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, अन्य की तलाश में पांच टीमें गठित की गईं हैं। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन


कस्बे में बुधवार की शाम एक किशोरी को जिंदा जलाने का मामला आया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की जाती थी। शिकायत के बाद उस पर कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण यह वारदात की गई है। इस आरोप के बाद पुलिस सकते में आ गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उसी वक्त कहा था कि पीड़ित ने इस संबंध में कभी कोई शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एसपी डॉ. इलामारन जी बाजारशुकुल थाने पर पहुंच गए। उन्होंने एक-एक बिंदु की जांच की। इसके बाद किशोरी के परिजनों से जानकारी हासिल की। दोपहर में अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार भी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने मामले में एसपी से जानकारी ली, साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ इलामारन जी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। पांच टीमें लगाई गई हैँ। एसपी को स्वयं प्रकरण पर नजर रखने को कहा गया है। घटना में जो भी दोषी मिलेंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी।


पढ़ने में थी होनहार
जिस स्कूल में किशोरी पढ़ती थी, वहां के प्रधानाचार्य का कहना है कि किशोरी पढ़ने में काफी तेज थी। छठवीं से स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। हाईस्कूल में करीब 70 प्रतिशत अंक मिले थे। कक्षाध्यापक का कहना है कि क्लास में उसका सभी से अच्छा बर्ताव था। उसने किसी तरह की समस्या की बात किसी से शेयर नहीं की।


हमार तो सब कुछ उजरि गवा
किशोरी के पिता से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि भइ्या अब हम का कही, हमार तो सब कुछ उजरि गवा। हमार फूल जैसी बिटिया चली गय। हम का करि। बताया कि उसके भतीजे को थाने पर बुलाकर अधिकारियों ने कुछ जानकारी ली है।


हो त्वरित कार्रवाई
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी हासिल की। कहा कि इस मामले में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed