{"_id":"67b8ca2fd67b77a0ee0e3944","slug":"old-man-dies-after-being-hit-by-uncontrolled-bike-amethi-news-c-96-1-ame1008-135281-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेकाबू बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेकाबू बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। खेत से पैदल घर लौट रहे दो सगे भाइयों को पिंडारा चौकी के पास एक अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई, वहीं छोटे का इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के पिंडारा करनाई गांव निवासी राम पदारथ (65) अपने छोटे भाई राम शंकर (46) के साथ बृहस्पतिवार की रात खेतों की रखवाली करने गए थे। रात करीब 12 बजे दोनों भाई पैदल घर लौट रहे थे। पिंडारा चौकी से 100 मीटर दूर नहर की पटरी पर पैदल जाते समय तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों भाई घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे गांव के राम लखन शुक्ल व मुकीम अहमद ने दोनों को घायल अवस्था में देखा तो एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुतक राम पदारथ की पत्नी राजपती, अमित व पुत्री रानी बिलख रहे हैं। एक भाई की मौत व दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।