फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers arrived after 11 o'clock on block day

Amethi News: ब्लॉक दिवस में 11 बजे के बाद पहुंचे अफसर

Thu, 04 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 04 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived after 11 o'clock on block day
अमेठी। माह के प्रथम बुधवार को सुबह दस बजे से आयोजित ब्लॉक दिवस में सुबह 11 बजे तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सभागार में सिर्फ बैनर लगा रहा और फरियादी महिला इंतजार करती रही। मीडिया की टीम आने की जानकारी मिलने पर 11 बजे के बाद कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ब्लॉक दिवस का प्रचार-प्रसार न होने से सिर्फ कागजी कोरम भरकर रह गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अमेठी में ब्लॉक दिवस का हाल अलग था। 11 बजे तक मौके पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। करीब 11:15 बजे ब्लॉक सभागार में ब्लॉक दिवस का बैनर लगा था और लघु सिंचाई विभाग की श्यामा पाल और बीसी कमलेश बैठी दिखाई पड़ी। इसके अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने चैंबर में बैठे रहे।
विज्ञापन

जैसे ही अधिकारियों को टीम की मीडिया कर्मियों के आने की जानकारी मिली तो तत्काल एडीओ कोऑपरेटिव मूईज उल्ला, एडीओ आईएसबी मनी पहुंचे। इसके बाद सचिन चंदन, हेमंत पांडेय, मुकेश कुमार, विपिन तिवारी, चंद्रशेखर, अखिलेश तिवारी, राखी कश्यप, प्रभारी एडीओ पंचायत सचिव पवन कुमार यादव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस में बैठे खंड विकास अधिकारी विनय वर्मा 11:38 बजे ब्लाॅक दिवस में पहुंचे और उनके साथ आए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुनिराज गेट तक आए और तत्काल किसी कार्य से क्षेत्र में निकल गए। ब्लॉक दिवस में रामनगर गांव निवासी वर्षा पहुंची थी जिसने एडीओ कोऑपरेटिव से मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी मांगी, मौके पर समस्या का समाधान किया गया।
हालांकि जब बीडीओ से बात करने का प्रयास किया गया तो घंटी जाने के बाद उन्होंने फोन बंद कर दिया। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि प्रकरण के बारे में वह जानकारी कर रही हैं।



नहीं पहुंचे एक भी फरियादी

स्थानीय ब्लॉक परिसर में आयोजित ब्लॉक दिवस पर अगर नजर डालें तो 18 अक्तूबर को 11 अधिकारी व कर्मचारी, एक को नवंबर सात, 16 नवंबर को चार तथा दिसंबर में भी चार अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे लेकिन कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा। वर्ष के पहले बुधवार को भी यही हालात रहे कि एक भी फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed