फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   neelanchal express will be run today

208 दिन बाद आज से चलेगी नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन

Thu, 15 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
neelanchal express will be run today
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर 22 मार्च से बंद नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार से शुरू होगा। ट्रेन का संचालन बहाल होने से पुरी से नई दिल्ली के साथ बीच के रेलवे स्टेशन की यात्रा करने वाले यात्रियों को आरक्षित टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की परेशानी देखते हुए रेल विभाग ने 13 सितंबर को स्पेशल ट्रेन सतजल एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने के बाद शुक्रवार से नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन बहाल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोविड काल से पूर्व लखनऊ-वाराणसी/लखनऊ-प्रयागराज (वाया प्रतापगढ़) रेल ट्रैक पर कुल 29 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन होता था। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी ट्रेनों का संचालन 22 मार्च से बंद कर दिया गया था। बीच में लॉकडाउन की वजह से कुछ स्पेशल ट्रेनें तो चलाई गईं लेकिन नियमित यात्री ट्रेनों का संचालन बहाल नहीं किया गया। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी रेलवे यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने 13 सितंबर से लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर एक नियमित नई ट्रेन सतजल एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया था। ट्रैक पर मात्र एक ट्रेन से लोगों की परेशानी दूर नहीं होने पर विभाग ने 208 दिन बाद पुरी से नई दिल्ली को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस संचालित करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से ट्रैक पर नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद पुरी से नई दिल्ली के साथ ट्रैक के अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वालों को आरक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। संचालन विभाग का निर्देश मिलने के बाद विभाग आरक्षण के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार से नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed